Categories: बलिया

बलियाः वाहन चेकिंग के दौरान 20 लाख रुपयों के साथ कार जब्त

बलिया में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पैसों की धरपकड़ भी शुरु हो चुकी है। पुलिस एक्शन में है और लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी बीच पुलिस ने बेल्थरारोड विधानसभा के मालीपुर चौराहे से एक लग्जरी कार से 20 लाख रुपए बरामद किए। वहीं कारसवार से पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया जिसके बाद पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरे जिले में चेकिंग अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में मालीपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर 20 लाख रुपए बरामद हुए। एक साथ इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई तो मौके पर एफएसटी टीम पहुंची।

कार सवारों से पैसों के संबंध में पूछताछ की तो वह कोई दस्वातेज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद पुलिस ने कार और पैसे दोनों को जब्ती में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।एसओ संजय सरोज का कहना है कार सवार लोगों ने बताया कि पैसा जमीन बिक्री का है। हालांकि उन्होंने मौके पर कोई साक्ष्य नहीं दिया। बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को भी पुलिस एक व्यक्ति के पास से सात लाख रुपये बरामद कर चुकी है। इस प्रकार दो दिनों में पुलिस 27 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago