Categories: बलिया

एक अगस्त से वोटरों से आधारकार्ड नंबर लेने का शुरू होगा अभियान, बलिया DM ने की ये अपील

बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत सभी मतदाताओं से आधार नंबर लिया जाएगा। जिसके लिए एक अगस्त से अभियान शुरू होगा। इसमें मतदाताओं की सुविधा के लिए 7 अगस्त यानी रविवार और 21 अगस्त को विशेष कैम्प का भी आयोजन भी हर प्रत्येक मतदेय स्थलों किया जाएगा।

अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि आधार नम्बर एकत्र करने के लिए समस्त बूथ लेबिल अधिकारी एक अगस्त से घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं के आधार नम्बर लेंगे। और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र फार्म-6बी में आधार नम्बर के एकत्रीकरण की कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा आनलाइन फार्म-6बी भरने के लिए विभिन्न प्रकार के ऐप की सुविधा है।

जिला अधिकारी की मतदाताओं से अपील- वहीं जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि अपनी स्वैच्छा से फार्म-6बी में अपना आधार नम्बर अंकित कर हार्डकापी अपने बूथ लेबिल अधिकारी/तहसील पर मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर उपलब्ध कराने या आनलाइन करने में सहयोग करें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

5 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago