Categories: बलिया

डिप्टी कलेक्टर अनवर रशीद फारुकी को मिली चितबड़ागांव नगर पंचायत के प्रशासक की जिम्मेदारी

डिप्टी कलेक्टर अनवर रशीद फारुकी को चितबड़ागांव नगर पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत चैयरमैन केशरी नंदर त्रिपाठी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज होने के बाद डीएम ने अनवर रशीद को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं पाइप लाइन डालने, हैंडपंप रिबोर, कंबल खरीद, टेंडर आदि में हुई अनियमितता के मामले में शासन ने केशरी नंदन त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में जवाब मांगा है।
बता दें कि कार्य में अनियमितता को लेकर सभासदों ने अप्रैल 2018 में शासन से त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में जिलाधिकारी ने जांच कराई।
डीएम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के बाद चेयरमैन को सुनवाई के लिए समय दिया गया, लेकिन वो सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए। बाद में शासन ने मामले में जनवरी 2020 में चेयरमैन के अधिकारों को सीज कर दिया था। इसके विरोध में चेयरमैन ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाइकोर्ट से उनको राहत मिल गई थी।
हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी से वित्तीय अनियमितता के बारे में अभिमत मांगा। जिसके बार साल 2021 में जिलाधिकारी की ओर से सुनवाई के बाद रिपोर्ट फिर से शासन को भेजी। जांच रिपोर्ट में नगर पंचायत में पाइप लाइन डालने और हैंडपंप रिबोर में 2.29 लाख की वित्तीय अनियमितता पाई गई। नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा सभासदों को उपलब्ध न कराने और नियम विरुद्ध टेंडर कराने का आरोप भी सिद्ध पाया गया। कंबल खरीद में 4.69 लाख की वित्तीय अनियमितता पाई गई। बिना प्रस्ताव के समग्री खरीद में भी 1.40 लाख की वित्तीय अनियमितता मिली।
इसके बाद चेयरमैन के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए थे और नए प्रशासक की तैनाती के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि  डिप्पी कलेक्टर अनवर रशीद फारुकी को चितबड़ागांव का प्रशासक बनाया गया है। वह चेयरमैन पद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों का संचालन करेंगे।
Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago