Categories: बलिया

बलियाः सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर का बदलेगा स्वरुप, सुंदरीकरण कार्य शुरू

बलियाः बेल्थरा रोड के सोनाडीह स्थित मंदिर जल्द ही नए स्वरुप में दिखेगा। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने मां भागेश्वरी मंदिर में पूजा कर मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर सौंदर्यकरण का काम शुरु होने से लोग काफी खुश हैं।

बता दें कि सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है। यह मां दुर्गा के सिद्धापीठों में शामिल हैं। चैत्र रामनवमी में यहां ऐतिहासिक मेला लगता है और देश के अलग अलग हिस्सों से श्रृद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। लेकिन मंदिर तक पहुंचने वाला बेल्थरारोड सोनाडीह मार्ग जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण यहां आने वाले श्रृद्धालुओं की संख्या कम हो गई।

आज स्थिति यह है कि सोनाडीह सड़क की बदहाली के चलते बेल्थरावासी भी मंदिर जाने के लिए कई बार सोचने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में अब क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सरकार इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे, ताकि क्षेत्र का आर्थिक विकास संभव हो सके। बता दें कि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोनाडीह क्षेत्र का दौरा किया तब उन्हें मंदिर के हाल और जर्जर हो चुके मार्गों, धर्मशालाओं के बारे में पता चला।

जिसके बाद डीएम ने मंदिर के सुंदरीकरण करने और वहां जर्जर हो चुके धर्मशाला का जीर्णोद्धार करने का मातहतों को निर्देश दिया। ऐसे में शनिवार को ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह की अगुवाई में मंदिर सौंदर्यकरण का काम शुरु हुआ। अब मंदिर के पास जर्जर पड़ी धर्मशाला को सुधारा जाएगा और नया आरओ प्लांट लगाया जाएगा। आशा है कि आगामी दिनों में सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर्यटन की दृष्टि से भी समृद्ध होगी, जो यहां के व्यवसाय और विकास में सहायक साबित होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago