Categories: बलिया

बलिया में व्यवसायी के लड़के के अपहरण की घटना निकली झूठी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में व्यवसायी के लड़के की अपहरण की घटना झूठी निकली। व्यवसायी का लड़का खुद ही अपनी दुकान का सामान लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच की और अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश किया।

जानकारी के मुताबिक, चितबड़ागांव का रहने वाला 30 वर्षीय आकाश कुमार ग्राम कल्याणीपुर में सोने चांदी की दुकान पर काम करता था। वो एक दिन अचानक गायब हो गया। इसके बाद आकाश के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि मेरा बेटा आकाश आरओ प्लांट पर काम करने वाले 1 नाबालिग लड़के के साथ शाम को दुकान बंद कर घर आ रहा था, लेकिन दोनों घर नहीं पहुंचे। उनकी मोटरसाइकिल मटिही पुल पर मिली। पिता ने बताया कि मेरा बेटा सोना चांदी लेकर आता-जाता था, हो सकता है कि किसी ने आभूषण की वजह से उसका अपहरण कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें पता चला कि आकाश वर्मा ने मोहन श्रीवास्तव को अपने पेट्रोल पंप खोलने और उसमें अपना पार्टनर बनाने का झांस देकर 8 लाख रुपये ठग लिए। उसने पेट्रोल पंप के बारे में कोई कोशिश नहीं की और दुकान के आस पास के लोगों से सरकारी आवास दिलाने के नाम पर प्रति आवास बारह-बारह हजार रुपये लिए थे। लेकिन आवास नहीं दिलाए। जब लोगों ने आकाश से पैसे वापस मांगे तो आकाश ने खुद ही अपने अपहरण की कहानी रची। उसने दुकान पर काम करने वाले नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर अपने साथ बंधक बनाकर उसेे छिपा लिया था।

किन्तु किसी को भी आवास न दिला सका जिससे सभी लेनदारो द्वारा आकाश वर्मा (वादी का लड़का) से बार बार अपना पैसा वापस मांगा जा रहा था जिससे परेशान होकर एवं लिये गये रुपयों को वापस न करने के उद्देश्य से आकाश वर्मा द्वारा अपने अपहरण व छिनैती की झूठी कहानी बनाकर अपनी दुकान पर काम करने वाले एक लड़के जो कि नाबालिग है जिसके घर पर उसके परिजनो को बिना सूचना दिये बहला फुसलाकर अपने साथ बंधक बनाकर अपने आप को छिपा लिया था।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आकाश वर्मा को बरामद किया और उसकी निशानदेही पर एक अदद बैंग से दो जोड़े पैन्ट सर्ट, दो नये टी-सर्ट , एक नया लोवर, 14 अदद पायल सफेद धातु, 06 अदद लाकेट पीली धातु, 08 जोड़ी कान के टप्स पीली धातु, एक अदद मोबाईल बरामद किया है। बरामद माल व गिरफ्तार अभियुक्त को थाना हाजा पर लाकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago