Categories: बलिया

एयरपोर्ट जैसा बनेगा बलिया का बस स्टैंड, सौंदर्यकरण की कवायद शुरु

बलिया बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के रोडवेज बस अड्डे को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी जिसके बाद बस स्टैंड के सुदंरीकरण के लिए कवायद शुरु हो गई है। जिलाधिकारी ने रोडवेज परिसर का मुआयना कर उपजिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल से रोडवेज परिसर का नक्शा व क्षेत्रफल आदि जानकारी मांगी है।

जिला प्रशासन बस अड्डे के सौंदर्यकरण में लापरवाही नहीं बरतना चाहता, लिहाजा हर अधिकारी को अलग अलग काम दिए गए हैं। जिला व रोडवेज प्रशासन बस अड्डा के दोनों परिसरों को आपस में मिलाकर इसका विस्तारीकरण करने की योजना पर हैं लेकिन इस कार्य में जजेज कालोनी की तरफ जाने वाला मार्ग बाधक बन रहा है। जिला प्रशासन जजेज कालोनी के लिए पीछे से रास्ता देने चाह रहा है ताकि रोडवेज बस अड्डा और कार्यालय परिसर को एकीकृत कर सुंदरीकरण करते हुए बस अड्डा को विस्तारित किया जाए।

इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर शिफ्ट करने की संभावनाओं को भी देखा जा रहा है लेकिन इस विकल्प पर रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि बस अड्डा बाहर शिफ्ट करने पर यात्रियों को दिक्कत होने के साथ ही राजस्व भी प्रभावित होगा। दूसरी तरफ जिला प्रशासन का मत है कि बस स्टैंड शहर के बाहर होने पर यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा साथ ही शहर को जाम से निजात मिलेगी।

बलिया एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बस अड्डा के सुंदरीकरण की कवायद चल रही है। इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को नक्शा और रकबा पेश करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago