बलिया जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमराई हुई है। अस्पताल के उपकरणों में आए दिन कोई न कोई तकनीकी खराबी आ जाती है जिससे मरीज परेशान होते हैं। इस बार एक्सरे मशीन खराब हो गई है। पिछले 5 दिन से मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा है।
एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को बाहर प्राइवेट सेंटर्स के चक्कर काट रहे हैं और मनमाने दामों पर एक्सरे करवाने को मजबूर हैं। बता दें कि अस्पताल में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं, इनमें से कई मरीजों का एक्सरे होता है।
लेकिन अब एक्सरे मशीन ही बिगड़ गए हैं। जिससे अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ता है। जिला अस्पताल में एक्सरे न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट में महंगे दामों पर एक्सरे कराना पड़ता है। जिला अस्पताल में एक्सरे नहीं होने के चलते सबसे अधिक मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण एक्सरे नहीं हो पा रहा है। जल्द ही दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…