बलिया में तैनात रहे ASP संजय यादव भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्ट अफसरों पर चाबुक चलाने का काम शुरू कर दिया है। बलिया में तैनात रहे एडीशनल एसपी संजय कुमार यादव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में संजय कुमार यादव लखनऊ में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

पुलिस ट्रेनिंग कालेज, सीतापुर में एएसपी के पद पर तैनात रहे संजय कुमार यादव साल 2021 में बलिया में तैनात थे। उस दौरान संजय कुमार की गाड़ी से राजस्थान पुलिस ने चित्तौडग़ढ़ में अफीम की वसूली के 16 लाख रुपए को बरामद किया था। जांच हुई तो इसमें संजय और उनके भाई शशांक कुमार यादव की संलिप्तता मिली।

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 18 जुलाई 2021 को भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के अधिकारी डा. शशांक यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। शशांक गाजीपुर में अफीम फैक्ट्री में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उनके पास नीमच (मध्य प्रदेश) फैक्ट्री का भी अतिरिक्त प्रभार था। उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की।

शंशाक की गिरफ्तारी के दौरान वह जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे, वह संजय यादव के नाम पर थी। उस पर पुलिस भी लिखा था। उसमें मिठाई के डिब्बों में 16 लाख रुपये बरामद हुए थे। शशांक के साथ ही नीमच फैक्ट्री के कर्मचारी अजीत सिंह व दीपक यादव काफी समय से दलालों के माध्यम से प्रति किसान 60 से 80 हजार रुपये वसूल रहे थे। रिश्वत के बदले अफीम की गुणवत्ता अच्छी बताकर पट्टा दिया जाता था। इसी प्रकार नवीनीकरण भी होता था। राजस्थान के कुछ जनपदों में जो किसान रिश्वत नहीं देते थे, उनकी अफीम घटिया बता दी जाती थी। इस प्रकार आरोपी पैसे ऐंठकर पट्टा देने का काम करते थे। इसी मामले में संजय कुमार की संलिप्तता मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago