बलियाः 4.16 करोड़ की लागत से कटहल नाले पर बने पुल का होगा जीर्णोद्धार

बलियाः बहेरी में कटहल नाला पर बने पुराने पुल के जीर्णोद्धार की तैयारी शुरु हो चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा अब इस जगह नया पुल बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शासन की ओर से 300 मीटर लंबी कार्ययोजना को स्वीकृति मिली है। कुल 4.16 करोड़ की लागत से कार्य किया जाएगा। पुल  चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। पुल के फाउंडेशन निर्माण में 55.60 लाख, स्ट्रक्चर निर्माण में 8.77 लाख, रिटेनिंग वॉल पर 11.96 लाख, सुपर स्ट्रक्चर 17.60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।पुल के निर्माण को लेकर कई कंपनियों ने कदम आगे बढ़ाए हैं। यह पुल महत्वपूर्ण है, शहर से जुड़ाव का यह प्रमुख जरिया है। अभी पुल संकरा है, इसके चलते वाहनों को चलने में असुविधा होती है। कई साल से इस पुल के जीर्णोद्धार की मांग उठती रही है, अब परियोजना को धरातल मिलने वाला है। बता दें कि इस पुल के आगे ही चित्तू पांडेय चौराहा है लेकिन रेलवे की क्रासिंग होने के चलते आए दिन जाम की समस्या होती है।

आजमगढ़ एनएचएआइ परियोजना प्रबंधक श्रीप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि कार्ययोजना मंजूर कर ली गई है। धनराशि की स्वीकृति भी मिल चुकी है। बहुत जल्द ही काम कर शुरू करने जा रहे हैं। नौ महीने के अंदर आ काम समाप्त कर देना है। शहर को जाम मुक्त करने के लिए परियोजना बहुत आवश्यक है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago