Categories: बलिया

बलियाः निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 167 शिक्षकों को नोटिस जारी

बलियाः बीएसए मनिराम सिंह ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 167 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक ये सभी शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं, इनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अंकित है। पोर्टल से खुलासा होने के बाद बीएसए ने कार्रवाई की है। बीएसए ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अपने विद्यालय से अनुपस्थित होना उनकी अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना तथा कार्यों व दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को प्रदर्शित करता है। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है।

बीएम ने अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और घोर लापरवाही पर 167 अध्यापक, शिक्षामंत्रि व अनुदेशक का अनुपस्थिति के दिन का वेतन मानदेय काट दिया है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया है कि अपनी अनुपस्थिति के सम्बन्ध में साक्ष्य के साथ साथ स्पष्टीकरण सात दिन में खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनश्चिति करें। अन्यथा विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago