बलिया जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नकेल कसी। भारी संख्या में पुलिस फोर्स और अधिकारियों की उपस्थिति में भृगु मंदिर के पास बुल्डोजर पहुंच गया।
इस दौरान लोगों ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। एसडीएम के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। इस दौरान होटल सिंघाल एण्ड रेस्टोरेन्ट की सीढ़ी को नगर पालिका की जेसीबी ने तोड़ दिया। इसके बाद बगल में एक शोरूम की सामने से जेसीबी ने अतिक्रमण हटाया।
एसडीएम प्रशांत नायक ने बताया कि एनएच 31 पर अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है। छः माह पूर्व भी टेंपररोरी अतिक्रमण हटाया गया था।अतिक्रमणकारियों को पूर्व में बार-बार कहा गया, नोटिस भी दिया गया। इस बीच कुछ लोगों ने अतिक्रमण को स्वयं हटा लिया था। एसडीएम के अनुसार NH 31 की 80 फिट जमीन थी, जिसमें 6 माह पहले ही टेंपरेरी अतिक्रमण हटाए हैं। तीन दिन से अनाउंसमेंट कर रहे हैं एक-एक लोगों को बता भी रहे हैं। अतिक्रमण को लेकर नोटिस दी गई थी। आज हम सभी लोग अतिक्रमण हटवा रहे हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…