Ballia- साल के आखिरी में शुरू होगा भरौली-बक्सर पुल, 8 साल बाद भारी वाहनों का होगा आवागमन

बलिया। 8 साल बाद यूपी-बिहार की कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। अब भारी वाहनों का आवागमन एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू होने वाला है। भरौली और बक्सर के बीच बन रहा पुल इस साल के आखिरी तक शुरू हो जाएगा। बता दें पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से 8 साल से आवागमन प्रतिबंधित है। नए पुल के चालू होने से लाभ मिलेगा। हालांकि पुराने पुल की भी मरम्म्त की जाएगी। और फिर फोरलेन की सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि यूपी-बिहार को फोरलेन से जोड़ने के लिए भरौली और बक्सर बीच गंगा पर नया पुल का निर्माण करीब दो सालों से चल रहा है। पुल पर आवागमन के लिए अप्रोच का काम भी चल रहा है। पुल निर्माण का आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में पाए के बीच स्लैब कनेक्टिंग का काम जोरों पर है। भरौली और बक्सर दोनों सिरे पर अप्रोच के लिए मिट्टी का काम अंतिम दौर में है।

NHAI बक्सर के अधिकारियों की माने तो दिसंबर 2022 में पुल चालू करने लक्ष्य है। बक्सर तक फोरलेन सड़क बन चुकी है। यह सड़क भरौली होते हुए करीमुद्दीनपुर के पास उत्तमनगर में बनने वाले ग्रीनफोल्ड पूर्वावल इंटरवेज से जुड़ेगा। भरौली से इसकी दूरी कुल 17 किमी की होगी। अब यूपी बिहार के लोगों को पटना लखनऊ, दिल्ली आना-जाना और आसान हो जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण गालीपुर के जंगीपुर में छपरा रिविलगंज तक होना है। कुल 177 किमी की फोरलेन सड़क होगी।

गौरतलब है कि भरौली और बक्सर तक गंगा पर कुंवर और बहादुर सिंह सेतु का शुभारंभ 15 जुलाई 1977 को हुआ था बीच में कई बार पुल के अतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कराया गया। वर्ष 2014 में एक बार फिर पुल काफी बदहाल का हो गया। हालंकि पुल के रख रखाव की जिम्मेदारी बिहार सरकार की है। लिहाजा पुल को बंद की कवायद शुरू की गई। 12 मई 14 को बिहार प्रशासन ने पुल को भारी वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया। पुराने पुल से केवल हल्के वाहन ही गुजरते हैं। अब दिसंबर तक पुल चालू होने की संभावना है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago