बलिया के बांसडीह तहसील में यूनियन बैंक में आधार कार्ड बनाने वाली फ्रेंचाइजी द्वारा आधार कार्ड बनाने में रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आ गया। यहां एक आधार कार्ड बनाने के नाम पर 150 रूपये से 300 रूपये तक की वसूली हो रही है। आधार कार्ड बनाने में रिश्वत की करतूत कैमरे में कैद हो गई है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति आधार कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहा है। उस व्यक्ति से जब यह बात किसी ने पूछा कि सरकार द्वारा आधार कार्ड बनाने में कितना पैसा लिया जाता है तो कुर्सी पर बैठा व्यक्ति सकपका गया। बार-बार पूछे जाने पर वह व्यक्ति सौ रूपये कहता है।
इस मामले में यूनियन बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक राहुल वात्सायन ने कहा कि आधार सेक्टर को लेकर जो शिकायत आयी है। आधार सेक्टर को हम लोग तत्काल प्रभाव से बन्द कर रहे हैं। जिस एजेन्सी ने इनको यहां एम्प्लायी किया था। उनको सूचित किया गया है कि शिकायत आयी है। शिकायत का हम लोग खुद इन्क्वायरी करेंगे।उसके बाद अगर ये सही पाये जाते हैं तो दुबारा कान्टीन्यू करेंगे। अदर वाइज इनको डिपैनल किया जायेगा और ये दुबारा हमारे यहां आधार इनरोलमेंट में नहीं रहेंगे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…