गाजीपुर- तुर्तीपार मार्ग के लिए 10 करोड़ मंजूर, नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी

बलिया। गाजीपुर और बलिया को जोड़ने वाले गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग की मरम्मत जल्द होने वाली है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरम्मत के लिए शासन ने PWD को 10.14 करोड़ दिए हैं। विभाग ने 30.606 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।

बता दें गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग कठवां मोड़ से कासिमाबाद, रसड़ा, नगरा, बेल्थरारोड होते हुए तुर्तीपार तक जाता है। यह मार्ग गाजीपुर और बलिया को जोड़ता है। इस मार्ग से होकर लोग देवरिया, गोरखपुर और बिहार के सिवान जाते है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


बलिया वृत्त के PWD अधीक्षण अभियंता, सीपी गुप्ता ने बताया कि गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग के करीब 30 किमी के सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य होना है। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago