बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी में हादसा हो गया। यहां मझौवां घाट पर नहाते समय एक युवक डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बिहार राज्य के सारण छपरा अंतर्गत माझी थाना क्षेत्र के घोरहट, मठिया निवासी सुमीत भारती (18) पुत्र सोना लाल भारती हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां गांव स्थित अपनी बुआ के घर आया था। यहां मंगलवार सुबह सुमीत अपने फूफा हरिकृष्ण उर्फ बेचू गिरी के साथ गंगा स्नान करने गया, जहां नहाते वक्त गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूबने लगा।
लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…