Categories: बलिया

बलिया नाव हादसा – सांसद ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

बलिया। माल्देपुर नाव दुर्घटना के पश्चात सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जो गाइडलाइन प्रशासन की तरफ से जारी की गई है उसका पालन किया जाए। सभी तहसीलों में तहसीलदार घटना को रोकने के लिए नोडल अधिकारी होंगे तथा प्रत्येक घाट पर एक केयर टेकर नियुक्त किया जाए।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा दो सिपाही नियुक्त किए जाएं जो नाव में बैठने वालों की संख्या नियंत्रित करेंगे तथा लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद में भी एसडीआरएफ की टीम गठित करने के संबंध में शासन से पत्राचार करने के विषय पर निर्णय लिया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा भी उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago