UPSC में बलिया के नौजवान! SDM शिशर को मिली 16वीं रैंक

बलिया। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में उत्तरप्रदेश का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। शिशर कुमार सिंह की जिन्होंने ने यूपीएससी में 16वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से उनके घर के साथ ही जिले में भी खुशी का माहौल है। उनके अलावा बलिया की ही पूजा राय ने सफलता हासिल की है।

चौथ प्रयास में मिली 16वीं रैंक – बलिया के शिशिर कुमार सिंह ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है।उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस यूनिवर्सिटी, धनबाद (झारखंड) से ग्रेजुएशन (बीटेक) किया है। उनका ऑप्शनल सब्जेट गणित रहा। शिशिर को फोटोग्राफी, ड्रामा सीरीज देखने और क्रांतिकारी शैली की हिंदी कविताएं पढ़ने का शौक है।

माता-पिता कामयाबी से बेहद खुश- शिशिर के माता-पिता बेटे की कामयाबी से बेहद खुश हैं। शिशिर के पिता ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही शिक्षा को लेकर गंभीर था। प्रारंभिक शिक्षा बलिया में हुई तो वहीं आईआईटी करने के बाद शिशिर बेंगलुरु में नौकरी करने लगे। इस दौरान 2016 में शिशिर और उनके तीन दोस्तों ने तय किया कि उन्हें यूपीएससी क्वालीफाई करना है।

वाराणसी सदर में बतौर एसडीएम तैनात हैं शिशिर- 2020 में यूपी पीसीएस की पहली कामयाबी शिशिर के हाथ लगी। बतौर एसडीएम शिशिर वाराणसी सदर में तैनात हैं वहीं यूपीएससी 2022 का रिजल्ट आने के बाद शिशिर के परिवार के खुशी का ठिकाना ना रहा। जब पता चला कि शिशिर ने 16वीं रैंक हासिल की। वहीं, शिशिर की मां का कहना है कि शिशिर के अंदर शिक्षा को लेकर बड़ा उत्साह था और जिस सपने को शिशिर देखता था। उसके पीछे वह मेहनत भी करता था।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago