बलियाः फेफना अंतर्गत माल्देपुर घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हुए नाव हादसे के दोषी 2 नाविकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ धारा 282, 304 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान पेश किया।
सोमवार को मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में नाव पलट जाने से कुछ श्रृद्धालु डूब गए थे। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ ही देर में पहुंचे जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने स्थलीय जायजा लेते हुए डूबे श्रद्धालुओं को गंगा नदी से बाहर निकालने व बिना अनुमति के गंगा नदी में नाव चलाने तथा नाव की क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने वाले नाविकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए।
मुखबिर की सूचना के आधार पर माल्देपुर शिवमंदिर के पास से मनुजी पुत्र भरदुल और रामदयाल पुत्र श्यामसुंदर विन्द को गिरफ्तार कर लिया है। नाविकों ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के कारण उनकी नाव नदी में डूब गयी थी। हादसे के बाद हम लोग डर कर भाग गए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राघव राम यादव, कान्स्टेबल मनेन्द्र कुमार यादव, अंकित मौर्या और आनन्द यादव शामिल रहे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…