बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। हालांकि सूचना मिलते ही खेजुरी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मामला खेजुरी थाना क्षेत्र के बनकटा कला गांव का है, जहां सोमवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इस दौरान भगवती (60) पत्नी रामनाथ की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने बलिया-सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया और शव को अपने कब्जे में रखा है। जमीन को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।
SHO खेजुरी ने बताया कि 2 पट्टीदारों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले के पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सड़क जाम की कोई समस्या नही है शांति व्यवस्था कायम है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…