बलिया। उत्तरप्रदेश लोक भवन लखनऊ के आदेश पर पिछडे विकास खण्डों का विकास करने के लिए 100 आकांक्षात्मक विकास खण्डो के चयन किया गया है। जिसके अंतर्गत जनपद बलिया में अवस्थित 8 विकास खण्डो में खण्ड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की है।
बलिया जिला अधिकारी को अनुमोदन आदेश के अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए मनिराम सिंह ने नई तैनाती दी है। जनपद में 8 खण्ड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की हुई है। जिनके नाम इस प्रकार हैं..
1.अखिलेश कुमार झा को मनियर में तैनात किया है।
2.माधवेन्द्र पाण्डेय को रसड़ा में तैनात किया है।
3.अनूप कुमार को हनुमानगंज में तैनात किया है।
4.राकेश सिंह को पन्दह में तैनाती मिली है।
5.सुनील कुमार चौबे को बांसडीह में तैनात किया है।
6. मनोज कुमार सिंह को चिलकहर में तैनात किया है।
7.लोकेश मिश्रा को सोहाव में तैनात किया है।
8.हिमांशु कुमार मिश्रा को गड़वार में तैनात किया है।
खण्ड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। 3 दिन में खण्ड शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट देनी होगी। अपने तैनाती वाले विकास खण्ड में महत्वपूर्ण कार्यों की एक सूची और विभागीय योजनाओं की यूजर आई०डी०/ पासवर्ड को हस्तगत करते हुए प्रभार लेने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारी को देंगे।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…