बलिया में अधिकार सेना राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही जनता के मुद्दे भी उठा रही है। जो बेल्थरा रोड तहसील के चकबंदी विभाग में जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली है। अधिकार सेना एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। काश्तकारों का खेत इधर-उधर करके एसीओ, कानूनगो और लेखपाल द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण की शिकायत की गई थी। जिसको लेकर अब आवाज उठाले वाली है।
सेना के जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता संबंधित काश्तकारों के साथ 16 सितम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थानीय तहसील परिसर में करेगी। अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक सेवानिवृत्त आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि बेल्थरा रोड तहसील में चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर उच्च न्यायालय के नियमों की धज्जियां उड़ाई है। यहां तक कि काश्तकारों की जमीन को पोखरी में नंबर कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के चलते सह खातेदार के खेत को एक किलोमीटर दूर कर दिया गया है।
साथ ही काश्तकारों के खेत को नियम के खिलाफ इधर-उधर करके एसीओ, कानूनगों व लेखपाल द्वारा जमकर काश्तकारों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। जबकि नियम के अनुसार चकबंदी के दौरान चकनाली, रोड, ग्राम समाज की जमीन की कटौती ही करना है। किसी काश्तकार के खेत को इधर- उधर उसके बिना मर्जी के नही करना है। काश्तकारों के विरोध के बावजूद बेल्थरा रोड चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है। चकबंदी विभाग ने काश्तकारों के साथ हो रही नाइंसाफी को लेकर अधिकार सेना ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का फैसला लिया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…