बलिया: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिले में हो रहे विकासकार्यों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व अन्य जनता की सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर बात हुई। इनकी समीक्षा भी की गई।
इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियों का यही प्रयास हो कि सरकार की योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जितना बेहतर संवाद होगा, उतना ही बेहतर समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने कहा कि हर जनप्रतिनिधि के क्षेत्र में सरकारी योजना के क्रियान्वयन की निगरानी की जिम्मेदारी उनकी भी है। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि व अफसर मिलकर जनपद के विकास को नई दिशा दें। कहीं कोई समस्या आए तो उसके समाधान के प्रति मिलजुल कर प्रयास करें।
बैठक में विभिन्न योजनाओं से संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गई। लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विद्युत विभाग की अधिकांश समस्या आने पर इनकी अलग से बैठक करने पर सहमति बनी। बैठक के बीच सपा के विधायकों ने इस मीटिंग का विरोध भी किया। सपा विधायक संग्राम सिंह ने मीटिंग का बहिष्कार करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब हम सही सवाल उठाते हैं तो विरोध क्यों होता। उनकी बच्चों के शिक्षा स्तर पर चिंता जाहिर की।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान, मजदूर, गरीबों के बच्चों पर पढ़ने के लिए किताबें तक नहीं मिली है। किताबें परिषदीय विद्यालय में नहीं पहुंची। ऐसे में गरीबों के बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है और जब यहीं सवाल हमने उठाए तो बीजेपी को मिर्ची लगी। बीजेपी कुछ सुनना नहीं चाहती। विधायक सिंह के साथ मौजूद एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी नाराजगी जताई।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…