बलिया- पैथोलाजी लैब पर नौसिखिए निकाल रहे खून, गलत रिपोर्ट होने से मरीजों को भूगतना पड़ रहा खामियाजा

बैरिया डेस्क : स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से क्षेत्र में फर्जी पैथोलाजी लैब का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। क्षेत्र में डाक्टरों के क्लीनिक व नर्सिंग होम के आस-पास कुकुरमुत्ते की तरह उपजे पैथोलाजी लैबों में जहां एक तरफ मरीजों का आर्थिक शोषण होता है, वहीं उनके द्वारा किए गए जांच की गलत रिपोर्ट होने से मरीजों को इसका खामियाजा भूगतना पड़ता है।

केवल द्वाबा में लगभग चार दर्जन से अधिक पैथोलाजी लैब संचालित हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि क्षेत्र में एक भी पैथोलाजी पर रजिस्टर्ड पैथोलाजिस्ट नही है। इसके अलावा जो पैथोलजी लैब हैं, उनका देखरेख अप्रशिक्षित हाथों में है। वही, कुछ लैब टेक्निशियनों द्वारा भी पैथोलाजी लैब चलाए जा रहे हैं।

जिले में ऐसे पैथोलाजी लैबों की संख्या काफी अधिक हैं। केवल बैरिया व रानीगंज में ही दर्जनों ऐसे लैब संचालित हैं, जिन पर कहीं कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगा है। ये डाक्टरों के पास कार्यरत स्टाफ की मिलीभगत से मरीज को लैब तक लाते हैं। क्षेत्र में कुछ ऐसे पैथोलाजी लैब व अल्ट्रासाउंड भी चल रहे हैं, जो किसी ऐसे डाक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड है जो यहां रहते तक नहीं है।

उन लैबों में नौसिखिए खून निकाल रहे हैं। जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट भी बनाकर दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उस रिपोर्ट पर किसी डाक्टर का हस्ताक्षर ले लेते हैं। ये डाक्टर कौन होता है, कोई नहीं जानता।

वहीँ इस पुरे मामले पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. एनके सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पैथोलाजी लैब का संचालन हो सकता है। किसी भी प्रकार की होने वाली जांच सिर्फ एमडी पैथोलाजी ही कर सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित पैथोलाजी लैबों पर जल्द ही कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।
,

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago