पेट्रोल पंप पर कथित ‘लूट-मारपीट’ में उलझी पुलिस, अब दोनो पक्षों ने दी अलग-अलग तहरीर

सहतवार डेस्क : बीते दिनों स्थानीय थाना क्षेत्र के रजौली स्थित इण्डियन आयल के किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार को हुए कथित विवाद के मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है।

पेट्रोल पम्प मैनेजर ने लूट तो भाजपा नेता ने मशीन बन्द होने के बाद रसीद मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा ड्राइवर से मारपीट की तहरीर दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार, सीओ बांसडीह दीपचन्द मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।

पेट्रोल पम्प के मैनेजर सत्यदेव सिंह निवासी गांव खरौनी, थाना कोतवाली बांसडीह द्वारा दी गयी तहरीर के मुताबिक शुक्रवार को पेट्रोल पम्प के कर्मचारी राजेश यादव, विनोद सिंह तथा अमरजीत यादव तेल बेचने के कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच छपिया बिसौली निवासी अंकित मिश्र अपने ड्राइवर धनंजय यादव तथा विरेन्द्र यादव के साथ आये तथा ट्रक में 26 हजार 75 रूपये का डीजल लिये।

पैसे के लेन-देन में पेट्रोल पम्प कर्मियों से कुछ विवाद भी हुआ। अंकित मिश्रा ने अपने कार्ड से उक्त डीजल के पैसे का भूगतान किया। कुछ देर बाद ही विनय मिश्रा, विरेन्द्र यादव, अमित मिश्रा, संजीत यादव, अनीश यादव एवं अंकित मिश्रा लाठी-डंडा व असलहे से लैस होकर आये और पेट्रोल पंप के तीनों कर्मियों से 2 लाख 26 हजार नगदी लूट ले गये।

उधर, ट्रक मालिक तथा भाजपा नेता विनय मिश्र ने थाने में दिये गये तहरीर में लिखा है कि उनका ड्राइवर राजेश यादव ट्रक लेकर तेल भरवाने के लिए उक्त पेट्रोल पंप पर गया तो पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी ने ट्रक में तेल डालना शुरु किया।

थोड़ी देर वाद तेल मशीन अचानक बन्द हो गया। 260 ली़ डीजल का भुगतान मेरे ड्राइवर द्वारा एटीएम से कर दिया गया। उसके बाद ड्राईवर मशीन का रिडिंग कर मोबाईल से फोटो ले रहा था, तभी पेट्रोल पम्प के कर्मचारी आपत्ति जताने लगे।

ड्राईवर ने रसीद मांगा, जिसे कर्मचारी देने से इन्कार करने लगे। इसके बाद तू-तू, मै-मैं होने लगी। इस बीच पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मियों ने मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago