बीजेपी MLA का विवादित बयान, मुस्लिम बहुसंख्यक हो जाएंगे तो भारत नहीं रहेगा प्रजातंत्र

अपने विवादित बयान के लिए देश में मशहुर हो चुके  बलिया के बैरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। दरअसल, मंगलवार देर रात बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे बैरिया के चर्चित बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने भारत में रहने वाले मुसलमानों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक के बाद एक कई विवादित बयान दे डाले। उन्होंने कहा कि भारत में जिस दिन मुस्लिम समाज बहुसंख्यक हो जाएगा उस दिन भारत में न तो प्रजातंत्र रहेगा और न ही भारत धर्मनिरपेक्ष रहेगा।

एनआरसी के बारे में उन्होंने कहा कि भारत कोई अनाथालय नहीं है कि जहां कहीं से भी मुसलमान भारत में आकर बस जाएं। भारत किसी भी देश के मुसलमानों या ईसाइयों के लिए अनाथालय नहीं बनने वाला है, उनको बाहर निकाला जाएगा।

विधायक ने कहा कि 1947 में ही भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य है कि भारत की कुर्सी पर नेहरू जैसे कमजोर आत्मबल का व्यक्ति बैठ गया था। आत्मबल के धनी व्यक्ति सरदार वल्लभभाई पटेल बैठे होते तो उसी दिन भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता। विधायक ने कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता की भाव भाषा तभी तक है जब भारत में हिंदू बाहुल्य है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago