Categories: देश

भारत में 277 फर्जी इंजीनियरिंग कालेजों की लिस्ट जारी, यूपी में इतने, देखें पूरी लिस्ट

भारत में इंजीनियरिंग और टेक्निकल कोर्स कराने के नाम पर 277 फेक इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं. इसमें 66 दिल्ली में हैं. लोक सभा में सोमवार को राज्य मानव संसाधन विकास मंत्री सत्य पाल सिंह ने जो दस्तावेज पेश किए, उसके अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के अलावा तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी क्रमश: 35 और 27 फेक इंजीनियरिंग कॉलेज चलाए जा रहे हैं.

फेक कॉलेजों की इस सूची में 23 कनार्टक, 22 उत्तर प्रदेश, 18 हरियाणा, 16 महाराष्ट्र और 11 तमिलनाडु के इंजीनियरिंग कॉलेज शुमार हैं.

इन कॉलेजों को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजुकेशन(AICTE) की ओर से मान्यता प्राप्त नहीं है. इन कॉलेजों को AICTE से स्वीकृति लेने का निर्देश दिया गया है. वरना इन्हें बंद कर कर दिया जाएगा.

इस मामले पर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन UGC भी नजर बनाए हुए है. कमीशन ने हाल ही में राज्यों को इस मामले में लिखित निर्देश भेजा है और जरूरी कदम उठाने को कहा है. यूजीसी की वेबसाइट पर पहले से 24 फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट दी गई है.

फेक इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची

दिल्ली- 66

तेलंगाना- 35

पश्चिम बंगाल- 27

कर्नाटक- 23

उत्तर प्रेदश- 22

हिमाचल प्रदेश- 18

बिहार- 17

महाराष्ट्र- 16

तमिलनाडु – 11

गुजरात- 8

आंध्र प्रदेश- 7

चंडीगढ़- 7

पंजाब- 5

राजस्थान- 3

उत्तराखंड- 3

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago