बलिया
पकड़ी थाना अंतर्गत ग्राम मेवली कनासपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से अरूणाचल प्रदेश निर्मित शराब की करीब नौ सौ पेटियां जप्त किया। वहीं पुलिस को देख ट्रक चालक भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ट्रक समेत शराब को कब्जे में लेकर थाने लेकर चली आयी।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे प्रभारी निरीक्षक पकड़ी सुभाष चन्द्र यादव अपने हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस बीच रतसड़ मेवाली कनासपुर के सामने एक ट्रक आती दिखायी दी। पुलिस ने ट्रक को रूकवाकर छानबीन किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से अरूणाचल निर्मित शराब की करीब नौ सौ पेटियां बरामद किया। वहीं पुलिस तो आता देख चालक पहले ही ट्रक सड़क् पर खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक समेत शराब को कब्जे में लेकर थाने लेकर चली आयी।
बतादे कि कुछ दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र से गोवा निर्मित शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया था। लोगों की माने तो यह क्षेत्र शराब माफियाओं के लिए सुरक्षित क्षेत्र समझा जाता है। यही कारण है कि शराब माफिया बेरोक रोक पुलिस के नाक के नीचे से शराब का धंधा चला रहे है। यहीं कारण है कि क्षेत्र में शराब का धंधा एक बड़ा व्यावसाय का रूप ले चुका है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…