Categories: featured

संविदा पर नौकरी का विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया विरोध, बोले- MLA और MP का भी हो टेस्ट

बलिया डेस्क : योगी सरकार की तरफ से प्रदेश में पांच साल की संविदा नौकरी  के प्रस्ताव पर खुद बीजेपी विधायक ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं . बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पांच साल तक संविदा पर नौकरी देने संबंधी सदन में प्रस्ताव लाए जाने को लेकर अपना विरोध जताया है.

उन्होंने कहा कि संविदा प्रकरण यदि सदन में उठाया गया तो मैं अपना पक्ष रखूंगा कि संविदा किसी भी दृष्टि से प्रसंगिक नहीं है.  विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि ये प्रसंगिक नहीं है कि कोई शिक्षक बीटीसी, बीएड, टीजीटी और टीईटी निकाले, परीक्षा पास करे, फिर पांच साल बाद दोबारा परीक्षा दे. बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कोई भी विचारधारा और सिद्धांत पहले अपने ऊपर लागू होना चाहिए.

मैं तो यह भी कहूंगा कि तब तो विधायकों और सांसदों की योग्यता का भी टेस्ट होना चाहिए. मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा है कि ”मैं बिल्कुल स्पष्ट कर रहा हूं कि अगर संविदा प्रकरण सदन में उठाया गया तो मैं बिल्कुल समाज का हितैषी होने के नाते उस पक्ष को रखूंगा कि संविदा किसी भी दृष्टि से प्रासंगिक नहीं है.

गौरतलब है की पुरे प्रदेश में विपक्षी पार्टियों के साथ साथ छात्र संगठन भी इस प्रस्ताव का विरोध कर  रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago