अनुसू’चित जा’ति और जनजा’ति को लेकर बैरिया के भाजपा विधायक ने दिया विवादि’त बयान !

बलिया- अनुसूचित जाति और जनजाति को लेकर बनाए गए एससी, एसटी एक्ट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आया है। हाल ही में बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का इस एक्ट को लेकर विवादित बयान सामने आया है।

इसके बाद इसे लेकर प्रदेश में एक बार फिर राजनीति गरमा सकती है। सुरेंद्र सिंह ने देश में जातिवाद बन रहने की वजह एससी, एसटी एक्ट को बताया है।

बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह ने कहा ‘SC/ST एक्ट की वजह से आज भी जातिवाद जिंदा है। अगर इस एक्ट को निरस्त कर दिया गया तो देश में छुआछूत नहीं रहेगी। एससी, एसटी एक्ट और आरक्षण ने देश में जातिवाद को जिंदा रखा हुआ है।’

बता दें कि मोदी सरकार द्वारा अपने पहले कार्यकाल में एससी एसटी एक्ट में संशोधन किया गया था, इसे लेकर देशभर में इतना विरोध हुआ था कि उस संशोधन को वापस लेना पड़ा था।

वहीं दूसरी ओर आरक्षण के विरोध में सरकार को सवर्ण समाज का विरोध झेलना पड़ा था। इसे लेकर भी देश में जमकर सियासत गरमाई थी।

भाजपा नेता और विधायक सुरेंद्र सिंह के एससी, एसटी एक्ट को लेकर दिए गए बयान के बाद विपक्ष सरकार पर एक बार फिर हमलावर हो सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago