बलिया के कोतवाली क्षेत्र में भीष’ण सड़क हा”दसा हुआ है। दरअसल, कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहे के समीप शनिवार देर रात बाइक से सतीश गुप्ता (45) अपने पुत्र शाहिल (14) व पुत्र के सहपाठी आयुष कुशवाहा (13) को अपने गांव बैरिया लेकर जा रहा था कि एक कार ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे उत्तराखंड के देहरादून सैनिक स्कूल में पढ़ते थे। सतीश दोनों किशोर को देहरादून से वापस घर ले जा रहा था। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…