Categories: Uncategorized

बड़ा हाद’सा : चार भाई की ऐसी विदाई कि फफक पड़ी दुनिया, पूरा इलाका गम में डूबा …

गोपालपुरा ग्राम क्षेत्र डूंगर तलहटी की खान में डूबने के कारण चार युवकों की मौत हो गई । यह बात और भी हैरान कर देने वाली है कि यह चारों युवक रिश्ते में भाई थे। एक ही परिवार के चार भाइयों की अचानक डूबकर मौत होने के कारण पूरा ग्राम सदमे में है . परिवार के लिए यह काफी दुखद समय है आपको बता दें कि इन युवकों की उम्र 17 से 25 वर्ष के बीच है।

एक ही परिवार के इन चार युवकों में दो सगे भाई हैं जानकारी के मुताबिक यह चारों युवक सोमवार को दोपहर 1:00 बजे पानी में डूब गए लेकिन इन चारों के शव को आसानी से नहीं ढूंढा जा सका करीब 4 घंटे के बाद 5:00 बजे उन चारों युवकों में से एक युवक नरेंद्र सिंह का शव पानी से निकाला जा सका। शव को ढूंढने में काफी दिक्कतें सामने आ रही थी क्योंकि आपदा प्रबंधन टीम सोमवार को रात 9:30 बजे गोपालपुरा पहुंची । टीम के आने से पहले गांव के ही कुछ गोताखोरों को पानी में उतारकर पुलिस ने जांच करवाने की कोशिश की . जिसमें दूसरे भाई का मृत शरीर रात को 11:00 बजे पानी से बाहर निकाला गया। तीसरे भाई का शव रात को 2:00 बजे निकाला गया तथा चौथे भाई का शव गोताखोरों को सुबह 9:00 बजे के करीब मिला।

सभी शवों को बरामद करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया 10:00 बजे के बाद सभी अधिकारी गांव के अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के लिए पहुंचे । पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चारों भाइयों के शव जब उनके घर पहुंचे तो घर में अत्याधिक दुखद माहौल नजर आया किसी भी परिवार के किसी एक सदस्य या किसी बूढ़े सदस्य की मृत्यु हो जाने पर परिवार में दुख का माहौल होता है परंतु यहां तो एक ही परिवार के चार युवकों की मौत हुई थी परिवार वालों पर तो जैसे दुख का पहाड़ गिर गया।

परिवार वालों का दुख देखकर गांव वालों ने खान के मालिक और खान विभाग के खिलाफ मामला दर्ज करने का विचार बना लिया। जानकारी से पता चला है कि यह खान मालिक की हठ धर्मियों से चल रही थी इसके खिलाफ पहले भी बहुत सारी शिकायतें दर्ज हो चुकी। युवकों के परिवार के अनुसार युवकों की मौत की जिम्मेदार खान के मालिक और खान अधिकारी हैं इसी कारण इस खान के खिलाफ 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

17 hours ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 day ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

5 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

5 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

5 days ago