बलिया डेस्क : सपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर लोकसभा प्रभारी सनातन पांडेय की उपस्थिति में अजीत मिश्र को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर पार्टी में शामिल किया।
श्री मिश्र अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल हो गये। पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर अजीत मिश्र को 51 किग्रा की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि श्री मिश्र अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत से ही छात्रों, किसानों, मजदूरों, मजलुमों, दलितों की आवाज बनकर इनके लिये संघर्ष करते रहे है। सपा में इनके शामिल होने से पार्टी के अभीयान को और बल मिलेगा।
हम सब साथ मिलकर दलितो, मजलुमो, नौजवानों, किसानों की आवाज बनकर और मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे। सनातन पांडेय ने कहा कि अजीत मिश्र जैसे ऊर्जावान नौजवान के पार्टी में शामिल होने से यह सिद्घ हो गया कि नौजवानों को अगर कोई पार्टी सम्मान देती है तो वह सपा और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव है।
अजीत मिश्र ने कहा कि जिस तरह से सपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया है, इससे लगता है कि मैं इन लोगों के घर परिवार का ही अंग हूं। •ााजपा मे मुझे इस तरह की आत्मीयता कभी दिखी ही नही।
इस अवसर पर राजन कन्नौजिया, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, रामेश्वर पासवान, अजय यादव, रविन्द्र यादव, मिन्टू खान, जलालुद्दीन जेडी, सोनू, बीरलाल यादव, विकेश सिंह सोनू, राकेश यादव, राहुल राय, गुरुलाल राजभर, गोविंद गोड़, राजेश गोंड आदि मौजूद रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…