Categories: बलिया

बलिया – कुर्सी के लिए कड़वाहट, मुलायम सिंह के कार्यक्रम में भिड़े 2 सपा नेता !

बलिया में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर आयोजित कार्यक्रम कुर्सी के लिए अखाड़ा बन हुआ। समाजवादी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता और कुर्सी के लिए भिड़ गए। इस दौरान दोनों में तीखी बहस हुई।बता दें मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित गीतों के विमोचन का कार्यक्रम में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि दो सपा नेता (पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुर्सी को लेकर भिड़ गए। मंच पर दोनों के बीच कुर्सी को लेकर तीखी बहस हुई। हालांकि कुछ नेताओं के बीच-बचाव के बाद किसी प्रकार मामला शांत हो सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

पूर्व MLC काशीनाथ यादव ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में कार्यक्रम रखा था। इसमें दिवंगत पूर्व सीएम और सपा संस्थापक मुलायम सिंह के जीवन पर आधारित गीतों के ऑडियो का विमोचन होना था। मंच पर वरिष्ठ नेताओं के लिए कुर्सी लगी थी। बीच में पूर्व मंत्री अबिंका चौधरी बैठे थे, जबकि निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, काशीनाथ यादव आदि के साथ अखिल भारतीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा नेता व्यास गोंड भी बैठे थे।

तभी एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी वहां पहुंच गए। उन्हें आगे की कतार में बैठाने के लिए पूर्व मंत्री काशीनाथ यादव ने व्यास गोंड को अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए कह दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पूर्व मंत्री काशीनाथ यादव पूर्व मंत्री व्यास गोंड को काफी भला-बुरा कहा। इस दौरान वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

‘साजिश के तहत अपमानित किया’ – अखिल भारतीय गोंड महासभा के अध्यक्ष व्यास गोंड ने कहा कि साजिश के तहत अपमानित किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के बुलाने पर मैं कार्यक्रम में गया था। मंच के सामने कार्यकर्ताओं के बीच बैठा था। काशीनाथ यादव ने मुझे कुर्सी से हटाने के साथ ही मंच से उतर जाने को कहते हुए अपमानित किया। पूरी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने रखेंगे।

कार्यक्रम में विवाद से इनकार- वहीं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

23 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago