Categories: बलिया

बलिया – रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, गुस्साई भीड़ ने बस का कांच तोड़ा

बलिया। हनुमानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बहादुरपुर पुल के पास हादसा हो गया। जहां रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने बस का शीशा तोड़ दिया। वहीं घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रहा।

बताया जा रहा है कि घायल युवक हनुमानगंज निवासी सूरज बाइक से किसी काम के लिए बलिया आ रहा था, तभी बहादुरपुर पुलिया के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूरज की बाइक के परखच्चे उड़ गए। उधर घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जैसे ही बस में पत्थर मारे। वैसे ही चालक बस को लेकर किसी तरह वर्कशाप पहुंच गया।

वहीं लोगों ने घायल सूरज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago