बलिया निकाय में चला युवाओं का जादू, 21 के अनमोल और 30 साल के निलेश ने बनाया इतिहास !

बलिया में निकाय चुनाव का परिणाम बेहद ही रोचक रहा। इस बार के चुनाव में कई इतिहास बने तो कई धराशायी भी हुए। ऐसे ही एक बनते इतिहास की बात करें तो जिले की नगर पंचायत है बांसडीह यहाँ के वार्ड नम्बर 5 के सदस्य पद पर महज 21 साल के अनमोल गुप्ता पहली बार चुनाव लड़े और मात्र 2 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास बनाया। अनमोल जिले में सबसे कम उम्र सदस्य पद काबिज होने वाले पहले व्यक्ति हैं।  इसी साल अनमोल ने  चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा पूरी की और पहले ही चुनाव में जीत मिली। बांसडीह नगर के बड़ी बाजार निवासी अनमोल ने वार्ड नम्बर 5 से 233 मत पाकर जीत हासिल की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनीष सोनी को 231 मत मिले। ऐसे में सिर्फ 2 मतों से उन्होंने जीत हासिल की।

30 साल के मीमक्री आर्टिस्ट निलेश दीपू ने भी बनाया इतिहास

बेलथरा रोड नगर पंचायत के मीमक्री आर्टिस्ट नीलेश कुमार दीपू ने 3 बार से लगातार सभासद रहे सुनील कुमार जायसवाल उर्फ टिंकू को करारी शिकस्त देकर इतिहास रचा। निलेश दीपू  30 साल के उम्र में सदस्य निर्वाचित हुए हैं। निलेश दीपू वैसे तो मीमक्री आर्टिस्ट है लेकिन लागतार दो बार से सदस्य निर्वाचित होने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सफलता इस बार हाथ लगी। निलेश ने इस जीत को वार्ड 3 की जनता की जीत बताया है।  

दोनों निर्वाचित हुए सदस्यों में एक बात कामन 

बांसडीह के अनमोल गुप्ता और बेलथरा रोड के निलेश कुमार दीपू में एक बात कामन रही। चुनाव आयोग द्वारा आवंटित चुनाव चिन्ह में दोनों प्रत्याशीयों का चुनाव निशान कार रहा। इसे  सयोंग कहे या मतदाताओं की पसंद लेकिन जिले में कार निशान पर चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago