बलियाः तेज रफ्तार ट्रेक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता मोड़ के पास की है। जहां पेट्रोल पंप के पास युवक ट्रक की चपेट में आ गया। युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बांसडीह निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता महावीर घाट स्थित एक मकान में रहकर मशाना कंपनी में काम करता था। मंगलवार की सुबह वह वसूली के लिए बाइक से बैरिया की तरफ जा रहा था। वह हल्दी क्षेत्र के भरसौंता गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ट्रक की जद में आने से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…