बलियाः जिले के 17 गांवों में बनेंगे मॉडल उद्यान, किसानों की आय बढ़ने के साथ होंगे ये फायदे

बलियाः जिले के 17 गांवों में मॉडल उद्यान बनाए जाएंगे। इन गांवों में खेती के साथ बागवानी, सब्जियों, फूलों की खेती कराई जाएगी। ताकि किसानों की आय बढ़ सके। मॉडल उद्यान विकसित करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में अब जिला उद्यान विभाग की ओर से जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक गांव को मॉडल उद्यान गांव बनाया जाएगा। 17 गांवों के चयन की प्रकिया शुरु कर दी गई है।

इन उद्यान गांवों में शासन की हर योजनाओं का लाभ तो पहुंचाया जाएगा। साथ ही बागवानी, जैविक विधि से खेतों में सब्जियों एवं मसालों तथा फूलों की खेती कराई जाएगी। बाग में सभी फलदार पौधे लगवाएं जाएंगे, जिसमें आम, अमरूद, केला, कटहल, निर्देशानुसार मॉडल उद्यान लीची, नींबू आदि मौसमी फलों के पौधे रहेंगे।

इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मॉडल उद्यान गांवों की फसल उत्पादित होने पर आसपास के किसानों को कृषि विजिट कराई जाएगी ताकि अन्य किसान धरातल यानि खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों के उत्पादन, बुवाई विधि आदि के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।

इसके साथ ही फसलों की बिक्री के लिए अच्छा प्लेटफार्म भी किसानों का उपलब्ध कराया जाएगा। प्राइवेट कंपनियां भी बुलाई जाएंगी ताकि किसान सही दाम पर अपनी फसल बेच सकें। इसको लेकर सहायक उद्यान निरीक्षक अरुण यादव का कहना है कि मॉडल उद्यान गांवों में सभी खेती जैविक विधि से ही कराई जाएगी। इससे किसानों को बताया जाएगा की कम लागत में अच्छी पैदावार ली जा सकती है। साथ ही रासायनिक दवाओं से छुटकारा के कारण जमीनों की उर्वरकता शक्ति तो बढ़ेगी ही साथ ही मनुष्य स्वस्थ रहेगा। वहीं सहायक उद्यान निरीक्षक अरुण कुमार यादव ने बताया कि जनपद में सभी 17 ब्लाकों से एक-एक गांव का चयन कर उसे मॉडल उद्यान गांव बनाया जाएगा। इन गांवों में बागवानी, सब्जियां, फूलों आदि खेती कराई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago