बलियाः ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा उभांव थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि उभांव गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन के अंडरपास के ऊपर से गुजर रही वाराणसी से लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस की चपेट में एक युवक आ गया। युवक का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
जिसके बाद रेलवे व सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौजूद लोगों व आसपास के गांव में जानकारी जुटाई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य थानों, चौकियों और आसपास के गांवों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक युवक का रंग सांवला का है। उसने हाफ पैंट व सफेद कलर का टी-शर्ट पहने हुए था। मृतक की शिनाख्ती के लिए सोशल मीडिया पर भी लोगों को सूचित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…