बलिया में फेफना-रसड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां चिलकहर चट्टी से पहले बाइक असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फेफना थाना क्षेत्र के औंदी निवासी 55 वर्षीय विनोद सिंह ऊर्फ नथुनी सिंह, उनकी पत्नी 50 वर्षीय पुष्पा सिंह और 50 वर्षीय नमोनारायण सिंह चिलकहर स्टेशन जा रहे थे। बाइक नमोनारायण सिंह चला रहे थे। पति-पत्नी को ट्रेन पकड़ना था।
फेफना-रसड़ा मार्ग पर चिलकहर चट्टी से पहले बाइक असंतुलित होकर अलकतरा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक समेत तीनों सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही विनोद सिंह और बाइक चालक नमोनारायण सिंह की मौत हो गई।
वहीं विनोद की पत्नी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल पीएचसी चिलकहर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों मृतक दोस्त थे। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…