Categories: बलिया

बलिया- परीक्षा हॉल से बाहर मोबाइल पर पेपर भेजने के मामले में बड़ा खुलासा!

बलिया। मनियर क्षेत्र में परीक्षा हॉल से बाहर मोबाइल से पेपर हल करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सचल दस्ता टीम में शामिल शिक्षक ने ही प्रश्न पत्र का फोटो खींच कर अपने करीबियों को भेजा था। मोबाइल से इसकी पुष्टि हो चुकी है। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में मनियर थाना क्षेत्र के जय जगदीश इंटर कॉलेज निपनिया का भी नाम सामने आया है।

उपनिरीक्षक राजीव कुमार पांडेय की शिकातय में यह खुलासा हुआ है। शिकायत में बताया गया है कि आंचलिक सचल दस्ता टीम में शामिल शिक्षक अजीत यादव ने 12वीं के रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र सुनील कुमार राम के मोबाइल पर भेजा गया था। सुनील कुमार राम अपना मोबाइल अजीत यादव को देकर संस्कृत स्कूल में परीक्षा देने गया था। मामले की जांच में शिक्षा विभाग सहित पुलिस की टीम भी लगी है।

अजीत कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय सरकंडा में सहायक अध्यापक हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। बता दें मनियर क्षेत्र में रसायन विज्ञान इंटर की परीक्षा में परीक्षा का पेपर हल करते 5 लोग मिले थे। पुलिस ने तीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया था जबकि 2 भागने में सफल हुए थे।

दरअसल कक्ष से प्रश्न पत्र का फोटो मिलने के बाद 5 लोग चंदायर में नवनिर्मित मकान में बैठ कर हल कापी बना रहे थे। जब पुलिस वहां छापामारी करने पहुंची तो सभी मोबाइल छोड़कर भागने लगे। मोबाइल से ही यह मामला स्पष्ट हुआ है। पुलिस उसी आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago