बलिया- भीमपुरा पुलिस की गुंडागर्दी, बुजुर्ग को थाने में बुलाकर मारा थप्प्पड़, विडियो वायरल

बलिया खाकी वर्दी का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। ताजा घटना भीमपुरा थाना पुलिस का है। जहां दरोगा की मौजूदगी में एक सिपाही ने थाने में अधेड़ व्यक्ति को बुलाकर भूमि विवाद के मामले में न सिर्फ एकतरफा हड़काया बल्कि खुलेआम फरियादी को थप्पड़ भी मारा ।

उससे भी बात नहीं बनी तो धक्का देते हुए  हुए थाने में बने हवालात तक ले गया। बिना किसी राजस्व कर्मचारी-अधिकारी की मौजूदगी में सादे वर्दी में सिपाही व दरोगा ने स्वयं ही फरियादियों को एकतरफा फरमान सुनाया और न मानने पर दरोगा के इशारे पर सिपाही एक पक्ष पर टूट सा पड़ा। इस दौरान थाने में ही मौजूद किसी ने पूरे घटनाक्रम का चार अलग-अलग वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

वीडियो में वर्दीधारी एक दरोगा व अन्य सिपाहियों की मौजूदगी में सादे वर्दी में एक सिपाही ने जमकर मनमानी की और कई बार अधेड़ व्यक्ति को धक्का दिया और थप्पड़ भी रसीद कर दिया किंतु कोई भी अन्य सिपाही या दरोगा ने उक्त हरकत करने वाले सिपाही को रोकने की जहमत तक न उठाई।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी उक्त प्रकरण में कुछ भी कहने से सीधे कतराने लगे है। मामला रामनगीना चौहान निवासी कुशहा ब्राह्मण गांव का है।

जिसका अपनी भवह (छोटे भाई की पत्नी) के साथ पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाई थी। थानाध्यक्ष यादवेंद्र प्रसाद पांडेय ने सिपाही द्वारा र्दुव्‍यवहार की घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि आबादी की जमीन का मामला था। इसी में सिपाही ने उसे बैठने के लिए कहा होगा।इसी में सिपाही ने उसे बैठने के लिए कहा होगा।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago