Categories: देश

दिल्ली बुराड़ी मामला : 1 घर, 11 पाइप, 11 दरवाजे, 11 खिड़कियां और 11 लाशें, तफ्तीश का पूरा डिटेल

नई दिल्ली. बुराड़ी के घर में एक ही परिवार के 11 लोगों की लाश मिलने के पीछे की कहानी अब भी मिस्ट्री बनी हुई है. सुसाइड, हत्या से लेकर तांत्रिकों तक को इस केस से जोड़ कर पुलिस जांच कर रही हैं. लेकिन यहां सबसे खास बात है, ”11” नंबर का संयोग. सूत्रों की मानें तो पुलिस इसे भी अपने जांच में शामिल की हुई है.

11 की जांच कर रही पुलिस
बता दें कि घर से 11 लोगों की लाशें मिली थीं. घर में 11 दरवाजें हैं. घर में 11 ही खिड़कियां और 11 ही लोहे की ग्रिल. इतना ही नहीं घर के बाहर 11 पाइप भी लगाए गए थे. एंट्री गेट पर 11 रॉड भी लगाई गई है.

तीन राज्यों में पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस दिल्ली, राजस्थान और यूपी में कई जगह जांच कर रही है. वहीं, इस मामले में कथित तांत्रिक की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस घर के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. पुलिस को नोट्स भी मिल हैं जिसमें ‘मोक्ष’ की बात की गई है.

पाइप को लेकर ये कह रहे हैं लोग
स्थानीय लोगों का दावा है कि ‘मृतकों की आत्माओं के लिये’ 11 पाइप लगाए गए थे. हालांकि, एक पडोसी ने कहा कि लकड़ी के सामान का कारोबार करने वाले परिवार ने पाइप इसलिए लगाए थे ताकि प्लाईवुड पर लगाए गए रसायन से उठने वाला जहरीला धुआं इन पाइपों से होकर निकल सके.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

5 minutes ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

6 minutes ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

8 minutes ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

10 minutes ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

12 minutes ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 hours ago