बिल्थरारोड- सरकार द्वारा जहां एक ओर चौबीस घंटे बिजली देने के दावे किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की उदासीनता के चलते अवायां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के सबसे लंबे सोनाडीह फीडर की स्थिति तो बद से बदतर है। जर्जर तार व खराब विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण आएं दिन यहां गड़बड़ी होती रहती है और 24 से 36 घंटे तक लोग बिना बिजली के रहने को विवश है। बिजली ना मिलने से गर्मी के इस मौसम में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, जिससे जनाक्रोश बढता जा रहा है।
स्थानीय विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस पहल न किए जाने से लोग भीषण गर्मी में उन्हें कोसने को विवश है। इसके साथ ही स्थानीय विद्युत अधिकारियों पर लापरवाही और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार संबंधी गंभीर आरोप भी लगाते रहे हैं । आलम यह है कि इस क्षेत्र में इस क्षेत्र में इन दिनों महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है और वो भी लो वोल्टेज।
इसके कारण इन क्षेत्रों में सिर्फ बल्ब के फिलामेंट ही जल रहे है। । वहीं सोनाडीह फीडर अवायां उपकेंद्र का सबसे लंबा इलाका में फैला हुआ फीडर है। इससे कुण्डैल नियामतअली से लगायत, सोनाडीह, दोथ, गौरी, चैनपुर, चंदायर व अखोप गांव तक के कई गांवों की बिजली आपूर्ति होती है।
जर्जर तारों टिकी यहां की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु विभागीय लाइनमैन भी आए दिन हो रही गड़बड़ी को यहां बरसात में ठीक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
अवायां विद्युत उपकेंद्र के जेई अवधेश कुमार ने बताया कि सोनाडीह फीडर के जर्जर तार को बदलने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसके तहत तार व अन्य सामग्री उपलब्ध होते ही जल्द ही जर्जर तार की समस्या से यहां निजात मिल जाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…