बलिया बना फर्जी शिक्षकों का गढ़! एक बार दो को कारण बताओ नोटिस जारी

बलिया। बैरिया और सीयर क्षेत्र के दो शिक्षकों की नियुक्ति के दस्तावेज में गड़बड़ी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।दोनों ही शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने नोटिस दिया है। दोनों शिक्षकों पर कूटरचित अंक और प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का आरोप है। जिसके चलते शिक्षकों से एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है। एक सप्ताह में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्राथमिक विद्यालय शहीद पर तैनात सहायक अध्यापक बाल कृष्ण यादव और शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय वाराडीह पर तैनात शिक्षक ओमप्रकाश यादव का अंक और प्रमाण पत्र संदिग्ध पाया गया है। आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने नियुक्ति के समय जो दस्तावेज सत्यापित कराए वो कूटरचित हैं। आरोप के आधार पर बीएसए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक (स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ) ने अवगत कराया है

कि बेसिक शिक्षा विभाग की मानव सम्पदा पोर्टल पर समान नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि वाले शिक्षकों की जांच एनआईसी से समन्वय स्थापित कर की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। और एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है समय पर जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 week ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago