बलिया- CM योगी ने नगरा में अग्निशमन केन्द्र का किया उद्घाटन, विधायक बोले- सपना पूरा हुआ

बेलथरा रोड : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही जनता को एक के बाद एक सौगात मिल रही है। आज भी सौगात देने का दौर जारी रहा। सरहानपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेलथरा रोड विधनसभा को भी सौगात दी। उन्होंने वर्चुअली बहुप्रतीक्षित नगरा के निछुवाडीह में लगभग 9 करोड़ की लागत से बने प्रशासनिक भवन सहित अग्नि शमन केन्द्र का उद्घाटन किया। जिससे अब क्षेत्र में आगजनी की घटना होने पर तत्काल उसे रोका जा सकेगा। किसानों की फसल बर्बाद होने से बचाई जा सकेगी। बता दें की अग्नि शमन केन्द्र इलाके के विधायक धनन्जय कन्नौजिया का ड्रीम प्रोजेक्ट भी था।
मुख्यमंत्री के उद्घाटन होते ही अग्नि शमन केन्द्र पर शिलापट्ट का एक साथ सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक धनन्जय कन्नौजिया और पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने संयुक्त रुप से अनावरण किया। मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा के इस हिस्से में फायर स्टेशन की स्थापना होने से सैकड़ों गांवों सहित सरजू तीर के झुग्गी-झोपड़ी और किसानों की फसल में आग लगने की घटना को अब रोका जा सकेगा।

इधर क्षेत्र को सौगात मिलने पर विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने कहा कि  मैंने जो सपना देखा था उससे हकीकत होते देखना एक सुखद एहसास है। साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा भी की। वहीं मुख्य अग्नि शमन अधिकारी धीरेन्द्र यादव ने बताया कि तत्काल 4 हजार 500 लीटर के वाटर टैंक के एक टैंकर समस्त साज सज्जा के साथ एक चालक एक वरिष्ठ अग्नि शामक 4 फायर मैन के साथ केन्द्र कार्यशील हो गया है। अन्य वांछित सेवाएं सरकार और सुविधाएं मार्च तक उपलब्ध करा दी जाएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में फायर सर्विस के नागेन्द्र सिंह और जितेन्द्र सिंह, जेई रत्नेश कुमार, सहायक अभियंता वी आर मौर्या, उमा चौरसिया, अरविंद नारायण सिंह, शशि प्रकाश चौरसिया, रमेश यादव, फतेह बहादुर सिंह, तेजू लाइन, पंचम गुप्ता, तेजई रजक, यशवन्त सिंह, अशोक वर्मा, राजकुमार कन्नौजिया, मुन्ना गणपति, अनुप सिंह, प्रधान गौवापार अशोक चौरसिया, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago