बलिया। उत्तरप्रदेश में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियां जनता के हित में काम करने का वादा कर रही हैं। लेकिन जनता से वादा कर बनी योगी सरकार की हकीकत बलिया की इन तस्वीरों में उजागर हो रही है। सड़क के गड्ढे योगी सरकार के गड्ढा मुक्त होने के दावों को तमाचा दिखा रहे हैं। कई बार मरम्मत की मांग के बाद भी गड्ढे जस के तस हैं। नतीजन प्रधान प्रतिनिधि को अपने ही खर्च पर गड्ढे भरवाने को मजबूर है।
मामला बलिया के नेशनल हाईवे-31 का है। जिसकी मरम्मत की मांग पूरी न होने पर मुबारकपुर के पास खोड़ीपाकड के प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार राय और चन्द्र प्रकाश सिंह अपने ही खर्चे पर गड्ढ़ों को भरने का काम करवा रहे हैं। दरअसल NH-31 की सड़क 4 साल पहले तक 20 से 40 फीसदी तक ही खराब थी। सड़क की मरम्मत करने की मांग कई बार उठी। इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर आंदोलन तक किए गए। बावजूद सड़क की मरम्मत की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से अब 80 से 100 फीसदी तक सड़क खराब हो गई। धूल गुब्बार से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ना है।
सड़क पर गड्ढ़ों की वजह से लोगों का जीना तक मुहाल हो गया। सागरपाली, फेफना, चितबड़ागांव, नरही, भरौली आदि स्थानों पर तो सड़क का नामोनिशान नहीं है और जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। और अब प्रधान प्रतिनिधि खुद ही अपने खर्च पर गड्ढे भरवा रहे हैं। हालांकि अब देखना होगा कि इस चुनावी माहौल में कब जनता की समस्या पर ध्यान दिया जाता है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…