बलिया। यूपी में अलग पहचान रखने वाला बलिया अब भोजपुरी फिल्मों के लिए पंसद किया जा रहा है। जहां अब ‘राजा के प्यार में’ फिल्म की शूटिंग हो रही है। बता दें ‘राजा के प्यार में’ फिल्म की शूटिंग अपायल गांव में हो रही है। फिल्म के कई हिस्सों को जनपद के अलग-अलग जगहों पर फिल्माया जाएगा। यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। यह फिल्म ड्रीम ट्यूनस फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही है।
फिल्म के निर्माता नीलांश चौबे और राकेश पांडे हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद वेद प्रकाश आर्य का और निर्देशन कृष्णा चौबे का है। निर्माण नियंत्रण और कला निर्देशक दीपक गिरी का है। कैमरा ईक्यूपमेंट आरुषि फिल्म का है। कैमरामैन दयाशंकर सिंह, सह निर्देशक किशन उपाध्याय एवं करिश्मा है। संगीत मनीष वर्मा व मार-धाड़ दिनेश यादव का है। फिल्म के प्रमुख कलाकार टीटू रीमिक्स, सोनाली मिश्रा,ज्ञान आर्य, रितेश पांडे, सुरेश परेदानी और प्रिया वर्मा है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…