बिल्थरारोड। त्यौहार आते ही बाजारों में नकली मिठाई की खेप आना शुरु हो जाती है। ऐसे में जिले का खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। रविवार को क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने सोनाडीह ढाला पर चार मिठाई दुकानों का सैंपल लिया।
खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकतर दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नगर में आने की खबर मिलते ही रेलवे स्टेशन रोड व बस स्टेशन सहित नगर व चौकियामोड़ स्थित सभी दुकाने बन्द हो गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ब्रेड ब्रेड सप्लायर के लाइसेंस की भी जांच की। उन्होंने कहा कि किसी दुकानदार के पास मिठाई व अन्य खाद्य वस्तु एक्सपायर और मिलावटी मिलने पर वैधानिक करवाई की जाएगी। त्यौहार के मद्देनजर यह पूरी कार्यवाही की गई है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…