Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने किया बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

बलियाः रेवती थाना और एसओजी की टीम ने कार्यवाही करते हुए चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी की 03 मोटर साइकिल, 2 कट्टा, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस, 2 चाकू के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों ने 18 से 21 तारीख के बीच में चोरी की वारदातो को अंजाम दिया था। आरोपियों ने राधाकृष्ण पुत्र रामानन्द राम निवासी रेवती थाना रेवती और उमेश राम पुत्र हृदया नन्द राम निवासी तिवारी से मोटरसाइकिल, मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसपी राज करन नय्यर ने रेवती थाना और SOG टीम को सख्त कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था.

जिसके बाद ASP बलिया व CO बैरिया के नेतृत्व में प्र0नि0 रेवती रामायण सिंह व प्रभारी SOG अजय यादव के द्वारा घटना का खुलासा करते हुए4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी विशाल पासवान पुत्र कामेश्वर पासवान निवासी नवकागांव थाना रेवती बलिया, अनूप यादव पुत्र मन्जी यादव निवासी बलिहार थाना हल्दी बलिया, नितेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी बलिहार थाना हल्दी बलिया, विकास यादव पुत्र रामजी यादव निवासी बलिहार थाना हल्दी बलिया को हिरासत में लिया गया।

इनके कब्जे से 02 अदद मोटर साइकिल तथा घटना मे प्रयुक्त चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल बरामदगी के साथ ही 02 अदद कट्टा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 02 अदद चाकू बरामद हुआ। मुखबिर की सूचना के आधार पर यह पूरी कार्यवाही की गई। वहीं एक अभियुक्त फरार है। जिसका नाम अभिषेक यादव पुत्र राज कुमार यादव निवासी गायघाट थाना हल्दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago