बलिया- छात्रों द्वारा कापी जांचने के मामले में सभी आरोपियों को मिली क्लीन चिट

बलिया में करीब ढाई माह पहले रामपुर स्थित राजकीय आईटीआई के छात्रों की ओर से खुद कांपी जांचने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जमकर बवाल भी हुआ था। लेकिन इस मामले में अब सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई है।संयुक्त निदेशक ( आईटीआई) आजमगढ मंडल एसएन राम ने 18 जनवरी को अपनी रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें उन्होंने प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया, सीयर तथा अन्य कर्मचारियों के बयान के आधार पर कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकन संस्थागत अनुदेशकों द्वारा ही किया गया है एवं छात्रों द्वारा कॉपी जाचने की बात की पुष्टि नहीं हो पाई।

उनकी इसी रिपोर्ट के बाद शासन ने फैसला लेते हुए सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।बता दें कि बीते साल 23 दिसंबर को बलिया के राजकीय आईटीआई में छात्रों के द्वारा कॉपी चेक करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले फीटर ट्रेड के द्वितीय वर्ष के दो छात्र अपनी और अन्य दूसरे प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में हुई परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते दिख रहे थे। साथ ही वीडियो में यह भी दिखाई दिया कि छात्रों के द्वारा यह कॉपियां विद्यालय में कार्यरत एक अनुदेशक और करीब 25 वर्षों से राजकीय आईआईटी में तैनात फोरमैन की देखरेख में जांची जा रही थी।

वायरल वीडियो में फोरमैन कहते दिख रहे थे कि वो बच्चों से सहयोगी स्टॉफ का कार्य ले रहे हैं। वहीं कॉपी जांचने का काम रात में हो रहा था। जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए। साथ ही काफी हंगामा भी हुआ। लेकिन विद्यालय प्रशासन ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। विवाद को बढ़ते देख जेडी आजमगढ़ ने जांच कमेटी बना दी, जिसने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट संयुक्त निदेशक को सौंप दी थी, जिसे जेडी ने 18 जनवरी को शासन को भेजा। अब इस मामले में सभी आरोपी आरोपमुक्त करार कर दिया गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago